इंदौर,
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेशवासियों को रौशनी पर्व दीपावली पर शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली हमें अंधकार की रौशनी की ओर निरंतर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मंत्री श्री विजयवर्गीय ने प्रदेशवासियों की तरक्की और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर प्रदेश की तरक्की में निरंतर सहयोग करने का आग्रह भी किया है।
