मध्यप्रदेश में यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर राजनीति गरमा गई है।

यूसीसी पर रामेश्वर शर्मा ने कहा भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने यूसीसी का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है और यह एक बड़ी चिंता का विषय है। एक कौम में 5 बीवी और 25 बच्चे पैदा करना संकट खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से इस तरह की समस्याओं पर नियंत्रण लगेगा।
शर्मा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब सबको शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का फायदा एक जैसा मिलता है, तो कानून भी एक जैसा होना चाहिए। उन्होंने हम दो हमारे दो के नारे को याद दिलाते हुए कहा कि सभी को यूसीसी का समर्थन करना चाहिए।रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आरिफ मसूद भी कान खोलकर सुन लें तुम तो पढ़े लिखे हो , सब जानते हो,बम बनाना भी जानते हो,आदिवासियों से अपनी तुलना न करें.अगर इसी तरह आबादी बढ़ती रही तो कब्रिस्तान में जगह भी नही बनेगी
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने शर्मा की बातों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रामेश्वर शर्मा को शर्म आनी चाहिए उन्होंने रामेश्वर के बम वाले बयान पर कहा कि ये वो बातये उनके साथ ही बम बनाया होगा में तो ऐसा नहीं कर सकता ये काम उनका ही हो सकता है.आरिफ मसूद बोले कि प्रदेश में लोग गैस और खाद जैसी बुनियादी जरूरतों से जूझ रहे हैं। इन असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सरकार यूसीसी का मुद्दा उठा रही है। मसूद ने इसे भेदभावपूर्ण बताया और कहा कि यह एक खास समुदाय यानी मुसलमानों को निशाना बनाने की कोशिश है। मसूद ने यह भी कहा कि यदि आदिवासी और दूसरे समुदायों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाता है, तो इसे यूनिफॉर्म यानी एकसमान कानून कैसे कहा जाएगा। उनका तर्क था कि जो कानून सबपर एक जैसा लागू नहीं होता, वह समानता का दावा नहीं कर सकता।
बाइट -आरिफ मसूद, विधयाक कांग्रेस
