
इंदौर ग्रीष्मावकाश में आनंद नगर एवं सपना संगीता स्थित ग्रेशियस किड्स बॉय बाल वाटिका में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 3 से 12 वर्ष आयु वर्ग के करीब 2 दर्जन बच्चे बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। शिविर संयोजक वर्षा सेन ने बताया कि बच्चों को वेस्ट मटेरियल से नई-नई वस्तुएं बनाने के साथ ही प्लास्टिक बोतलों से पौधों के लिए पॉट, आइसक्रीम स्टिक से फोटो फ्रेम, वेलकम होम, सजावटी सामग्री एवं मिटटी के दीपों का निर्माण करना सिखाया जा रहा है। बढ़ते हुए पारे के उछाल को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के सकोरे भी तैयार किए गए और बच्चों के पालकों को बुलाकर उन्हें ग्रीष्मकाल में अपने घर-आंगन में दाना-पानी रखने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि कैंप में सॉफपोर वाटर सॉफ्टनर कंपनी के बिज़नेस हेड अजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर बच्चों को पानी की बूँद-बूँद का महत्व बताया। अतिथि स्वागत रश्मि जिंदल, सिमरन कौर, प्राची पटेल एवं अन्य सदस्यों ने किया।
