पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं मंत्री सिलावट सहित अनेक अतिथि दिलाएंगे समाजसेवा की शपथ

इंदौर
श्वेताम्बर जैन समाज की शीर्ष संस्था जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन के द्विवार्षिक चुनाव में समाजसेवी कमलेश कोठारी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। कोठारी सहित सभी नए पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह रविवार 24 मई को सुबह 10.30 बजे से वीआईपी परस्पर नगर, गोपुर चौराहा के पास लता मंगेशकर ऑडिटोरियम पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, मंत्री तुलसी सिलावट, मप्र गृह निर्माण मंडल के नवनियुक्त चेयरमैन ओम जैन, उद्योगपति महेश गुप्ता एवं श्वेताम्बर जैन महासंघ न्यास के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी कैलाश नाहर के आतिथ्य एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन की अध्यक्षता में होगा।
इस अवसर पर कोठारी के साथ गौतम मूणत कार्याध्यक्ष, अखिल चौधरी चेयरमैन, रितेश कटकानी, सुनील मारवाड़ी, निर्मल पगारिया एवं नीरज जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमलेश सामोता, विनोद कुकड़ा तथा संजय जैन उपाध्यक्ष, सुनील तांतेड, पंकज बाफना एवं अशोक मोदी महासचिव, सीए विनोद जैन कोषाध्यक्ष, सुनील मुरडिया, संध्या छाजेड एवं पंकज जैन पोरवाल सचिव तथा संजय जैन प्रचार सचिव भी शपथ ग्रहण करेंगे। फेडरेशन की स्थायी समिति द्वारा सर्वानुमति से लिए गए निर्णय के अनुसार कोठारी अध्यक्ष, नरेन्द्र भंडारी अध्यक्ष इलेक्ट मनोनीत किए गए हैं। राजेंद्र जैन के बताया कि चयन समिति में फेडरेशन के संरक्षक जयसिंह जैन, पूर्व कुलपति डॉ. नरेन्द्र धाकड़, दिलीप सी जैन, दिलीप सिसोदिया, राजेंद्र सुराणा एवं सभी पूर्व अध्यक्ष, सर्वश्री प्रकाश भटेवरा, पीयूष जैन, राजेंद्र जैन, नरेन्द्र संचेती, वीरेन्द्र जैन, संजय नाहर एवं जिनेश्वर जैन उपस्थित थे।
