इंदौर
महिला प्रकोष्ठ, अग्रवाल समाज के “लव यू जिन्दगी” कार्यक्रम की श्रृंखला में मंगलवार 26 मई को विजय नगर स्थित होटल मामामिया “द हब” पर दोपहर 3.30 बजे से “जेवर” के संचालक सुदीप सेठी के मुख्य आतिथ्य में एक सुहानी शाम का आयोजन रखा गया है जिसमें 100 से अधिक सखियाँ शामिल होकर भीषण गर्मी के इस उछलते पारे पर काबू पाने के लिए मॉकटेल बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इस मौके पर सुदीप सेठी सखियों को सोने की खरीदी करने के तरीकों और वर्तमान हालातों में देश की आर्थिक स्थिति में योगदान जैसे विषय पर मार्गदर्शन भी करेंगे।
प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रतिभा मित्तल ने बताया कि इस शाम को यादगार और शानदार बनाने के लिए डीजे की मनोहारी धुनों पर गीत-संगीत के बीच नृत्य और धमाल-मस्ती के आयोजन भी रखे गए हैं। कार्यक्रम में आने वाली सखियों के लिए सरप्राइज के साथ अन्य मनोरंजक उपहार जीतने के अवसर भी स्पर्धाओं के दौरान मिल सकेंगे। पिछले दिनों सयाजी में आयोजित लाल परी महफ़िल के बाद लव यू जिन्दगी की यह एक और ग्लैमरस और गरिमापूर्ण शाम होगी जिसमें सखियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ तुलसी टावर साउथ तुकोगंज स्थित “जेवर” के एमडी सुदीप सेठी इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई सोना नहीं खरीदने की अपील का विश्लेषण कर सखियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस मौके पर जेवर के प्रायोजन में सखियों को अनेक अवसर भी मिल सकेंगे जिनसे सखियाँ स्वयं को और अधिक सुंदर एवं खुबसूरत बनाने की दिशा में सहयोग ले सकेंगी। मॉकटेल बनाने का प्रशिक्षण भी सखियों के लिए 45 डिग्री तक पहुँच चुके तापमान पर नियंत्रण पाने का एक सरल और सुविधाजनक अवसर होगा। विषय विशेषज्ञ इस दौरान सखियों को अलग-अलग तरह के मॉकटेल घर में ही बनाने का प्रशिक्षण देंगी।
