इन्दौर बड़ा सराफा स्थित ज्वेलरी दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना के दौरान बाजार में चौपाटी लगी हुई थी जिसके कारण आवाजाही बनी हुई थी। लोगों ने धुंआ उठते देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब १२ की है। सराफा के अंकलीकर प्लाजा (जौहरी मार्वेâट) स्थित फातिमा ज्वेलर्स में आग लगी थी। प्रारम्भिक सूचना के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम पहुंची। करीब २ टैंकर पानी बहाकर आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। उन्होने दुकान में रखी ज्वेलरी को आग पर काबू होते ही सुरक्षित किया। हालांकि दुकान का फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। वहीं कुछ आभूषणों को भी नुकसान हुआ है। सराफा पुलिस ने घटना के बाद तत्काल चौपाटी भी बंद करवा दी।
